फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers from the 11 or die movement warning

किसानों ने दी 11 से करो या मरो आंदोलन की चेतावनी

Sun, 03 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 03 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान को लेकर भड़के किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि सालभर से प्रदेश सरकार किसानों के साथ टालमटोल करती आ रही है। लेकिन अब किसान करो या मरो की लड़ाई के तहत 11 जनवरी से आंदोलन शुरू करेंगे।

शनिवार को मंडी समिति सभागार में क्षेत्रभर के किसानों ने एकत्र होकर मीटिंग की। जिसमें बाजपुर चीनी मिल समेत प्रदेश भर की चीनी मिलों से गन्ना भुगतान करने को लेकर चर्चा की गई। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी से बातचीत की है। लाडी ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अगुवाई में सीएम के समक्ष मामला रखकर हल कराने का भरोसा दिया है।  लेकिन यह बात सुनकर किसान भड़क उठे। मीटिंग के बीच में किसान सेवक अजीत  प्रताप रंधावा, विजेंद्र डोगरा ने कहा कि 11 जनवरी से गन्ना भुगतान को लेकर आर पार की लड़ाई के तहत आंदोलन शुरू किया जायेगा। जिस पर किसानों ने एक स्वर में सहमति जताई। किसानों ने कहा कि इस वर्ष किये जा रहे गन्ना आपूर्ति का भुगतान भी चीनी मिल नहीं कर रही है। वहां पर केके शर्मा, तेजपाल सिंह, अमोलक कांबोज, हरेंद्र सिंह हुड्डा, नवतेज सिंह, त्रिलोचन सिंह, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, विक्रम, सुनील डोगरा, जसतीरथ, अमरनाथ शर्मा, मो. जान, लखविंदर सिंह, दलीप सिंह, हंसराज आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed