फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers did not allow 15 trucks of peas from UP to enter the market

Udham Singh Nagar News: यूपी से आए मटर के 15 ट्रकों को किसानों ने मंडी में नहीं उतरने दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not allow 15 trucks of peas from UP to enter the market
राजेंद्र कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मटर का समर्थन मूल्य नहीं मिलने पर आक्रोशित किसानों ने यूपी से आए मटर के 15 ट्रकों को बिगवाड़ा मंडी समिति में नहीं उतरने दिया। किसानों ने मंडी समिति से स्थानीय किसानों की मटर 16 से 17 रुपये प्रति किलो खरीदने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि किसानों को मटर के सही दाम नहीं मिले तो वे जिले के बॉर्डर पर जाम लगा देंगे और यूपी से आ रहे मटर के ट्रकों को जिले में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी की अगुवाई में रविवार को बिगवाड़ा मंडी समिति के बाहर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूपी के झांसी और जालौन जिले से मंडी में पहुंचे मटर की बोरियां लदे ओवरलोड ट्रकों को किसानों ने उतरने नहीं दिया। किसानों ने कहा कि जब तक प्रदेश के किसानों को मटर का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा, मटर की खेपों को उतरने नहीं देंगे।
विज्ञापन

कहा कि मंडी समिति की ओर से किसानों से नौ रुपये किलो की दर से मटर खरीदी जा रही है। किसानों को मटर तुड़वाई के ही श्रमिकों को चार रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में किसानों को सिर्फ पांच रुपये बच रहे हैं। वहीं फ्रोजन प्लांटों में मटर के दानों को 50 रुपये किलो में दिया जा रहा है और दुकानों में मटर के दाने 70 रुपये किलो की दर से बेचे जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहां जिला कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह बाठला, रामकुमार कम्बोज, सद्दाम पाशा, हरजीत सिंह, दलीप सिंह, राशिद अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की मंडी में पड़ोसी राज्यों से माल खरीदा जा रहा है जबकि प्रदेश में अच्छी खासी मटर की पैदावार होती है। यहां के किसानों को मटर का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बॉर्डर सील कर देंगे।
- सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू अराजनीतिक।
मंडी में मटर का करीब 16 से 17 रुपये किलो दाम मिलना चाहिए। सिर्फ नौ रुपये रेट में ही मटर खरीरी जा रही है। वो भी मटर उतरने के अगले दिन बाद मंडी में रेट खोले जाते हैं। इससे तत्काल पता नहीं चल पाता कि पैदावार के दाम क्या मिलेंगे।
- राजा पासा, किसान।
धान के बाद अब मटर की खेती में मार पड़ रही है। नौ रुपये प्रति किलो की दर से हमसे मटर खरीदी जा रही है। चार रुपये तो सिर्फ तुड़वाई के ही देने पड़ते हैं। एक किलो मटर में पांच रुपये बच रहे हैं। ऐसे में किसान अपना घर कैसे चलाएगा।
- राशिद अली, किसान।
किसानों को मटर का उचित मूल्य मिलना चाहिए। मंडी में मटर उतरने के बाद अगले दिन व्हाट्सएप ग्रुप में उसके रेट पता चलते हैं। किसानों को पहले ही रेट बता देने चाहिए।
- राजेंद्र कुमार।
यूपी की तर्ज पर माफ हो गेहूं और धान पर मंडी शुल्क
रुद्रपुर। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर यूपी की तर्ज पर गेहूं और धान पर लगने वाले मंडी शुल्क को खत्म करने की मांग की है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडी अग्रवाल ने ईमेल से भेजे ज्ञापन में कहा है कि यूपी में 28 जनवरी से राइस मिल, फ्लोर मिल आदि इकाइयों पर लगने वाले मंडी शुल्क और विकास सेस को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। उत्तराखंड में भी मंडी शुल्क को खत्म किया जाए।

इससे किसानों को उपज का अधिक मूल्य मिलेगा वहीं राइस मिलें यूपी के उद्योगों की प्रतिस्पर्धा में जिंदा रह सकेंगी। यूपी में राइस मिल, फ्लोर मिल को उपमंडी स्थल घोषित करने की व्यवस्था है। ऐसी व्यवस्था होने पर मिल गेट पर किसानों से सीधे खरीदे गए धान और गेहूं पर कोई मंडी शुल्क नहीं देना होता है। उन्होंने बताया कि नौ फ रवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री से इस संबंध में एसोसिएशन से जुड़े राइस मिलर्स मुलाकात भी करेंगे। संवाद

राशिद अली।

राशिद अली।- फोटो : RUDRAPUR

राजा पासा।

राजा पासा।- फोटो : RUDRAPUR

सलविंदर सिंह कलसी।

सलविंदर सिंह कलसी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी में यूपी से आए मटर के खड़े ट्रक।

रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी में यूपी से आए मटर के खड़े ट्रक।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी समिति के बाहर मटर के समर्थन मूल्य को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान।

रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी समिति के बाहर मटर के समर्थन मूल्य को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed