फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers considered it to be a hindrance in construction of bypass road, administration took possession of the land

Udham Singh Nagar News: बाईपास मार्ग के निर्माण में बाधा बने किसान माने, प्रशासन ने जमीन पर लिया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers considered it to be a hindrance in construction of bypass road, administration took possession of the land
काशीपुर। काशीपुर-मुरादाबाद बाईपास मार्ग के लिए जमीनों पर कब्जा नहीं दे रहे किसानों को आखिरकार प्रशासन ने मना लिया। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि वर्ग चार की जमीनों पर अवैध रूप से काबिज लोगों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर किसान कब्जा छोड़ने को राजी हो गए और प्रशासन ने जमीन पर कब्जा ले लिया है।काशीपुर-मुरादाबाद बाईपास मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। कुंडा क्षेत्र में कई किसान बाईपास मार्ग के लिए जमीनों पर कब्जे नहीं दे रहे थे। प्रशासन के अनुसार कई किसान वर्ग चार के अंतर्गत आने वाली जमीनों पर कब्जा करके लंबे समय से खेती कर रहे हैं। कई एकड़ ऐसी जमीन अब बाईपास मार्ग के लिए अधिग्रहण के दायरे में आ गई है लेकिन काबिज किसान जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए सरकारी दरों के हिसाब से ही मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया काफी समय से बाधित थी। प्रशासन की ओर से इस बारे में लगातार प्रयास कर समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश की जाती रही। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और चकबंदी विभाग के अधिकारियों के प्रयासों के बाद कई किसान मान गए और प्रशासन की ओर से वर्ग चार की जमीन पर कब्जा ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed