फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers besieged the committee director, held hostage

किसानों ने समिति निदेशक का किया घेराव, बंधक बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers besieged the committee director, held hostage
जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक का घेराव कर उन्हें बंधक बनाते भारतीय किसान यूनिय? - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। किसान सेवा सहकारी समिति की ओर से किसानों को यूरिया उर्वरक के साथ नैनो यूरिया और जिंक दिए जाने पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने समिति परिसर में हंगामा किया। बाद में किसानों ने प्रबंध निदेशक का घेराव कर उन्हें बंधक बना लिया। प्रबंध निदेशक के समझाने पर किसान बमुश्किल शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के सदस्यों ने किसान सेवा सरकारी समिति कार्यालय पहुंचकर समिति के प्रबंध निदेशक हेमराज सिंह चौहान का घेराव कर कहा कि किसानों को यूरिया के साथ नैनो यूरिया न दी जाए। उनकी मांग थी कि समिति का प्रतिमाह यूरिया का कोटा 300 एमटी किया जाए। किसानों ने कहा कि गेहूं और गन्ने की फसलों पर किसानों की ओर से नैनो यूरिया के प्रयोग करने पर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। किसानों को नैनो यूरिया जबरदस्ती न सौंपा जाए।
विज्ञापन

किसानों को आक्रोशित देख समिति के प्रबंध निदेशक ने इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नीरज डोभाल से किसानों की दूरभाष पर वार्ता कराई। सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक चौहान ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी यूरिया की मांग के अनुसार 20 प्रतिशत नैनो यूरिया ही दिया जाएगा। प्रबंध निदेशक के समझाने पर किसान शांत हुए। आक्रोशित किसानों ने कहा कि सरकार का यह कदम किसानों के हित में नहीं है। इस दौरान जगजीत सिंह भुल्लर, अमनप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, हरभजन सिंह, गुरु चरण सिंह, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद इरशाद, कुलविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचनपुरी सहकारी समिति में यूरिया न मिलने से किसान परेशान
खटीमा। कंचनपुरी दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। यूरिया के अभाव में किसान धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। किसान दिनभर समिति में यूरिया पहुंचने का इंतजार करते रहते हैं। इधर, यूरिया न होने के कारण समिति के गोदाम में एक माह से ताले लटके हैं। इससे किसानों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति से जुड़े किसानों की माने तो यूरिया के साथ दी जाने वाली नैनो यूरिया नहीं लेने की वजह से यूरिया का अभाव बना है।

यूरिया के लिए समिति के गोदाम के तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं लेकिन यूरिया नहीं मिल पाई। इससे काफी परेशानी हो रही है।
-कश्मीर सिंह, किसान हल्दी निवासी।
यूरिया के साथ नैनो यूरिया दी जा रही थी। नैनो यूरिया का धान की फसल में कोई काम नहीं है। जबरदस्ती दी जाने वाली नैनो यूरिया को नहीं लिया जा रहा।
- राम प्रसाद, किसान।
यूरिया के साथ नैनो यूरिया भी भेजी जा रही थी। नैनो यूरिया किसान नहीं लेता है। ऐसी स्थिति में यूरिया की सप्लाई बंद करानी पड़ी।
- जसविंदर सिंह पप्पू, अध्यक्ष कंचनपुरी सोसायटी।
यूरिया के साथ मिलने वाली नैनो यूरिया फसल की ग्रोथ में कारगर नहीं हो रही है। किसान यूरिया के साथ दी जाने वाली नैनो यूरिया नहीं लेना चाहते है इसलिए यूरिया की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
- राम प्रसाद, सेवानिवृत्त समिति कर्मचारी, जादोपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed