फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers are not getting the price of chilli.

चार रुपये किलो जा रही मिर्च तुड़ाई की मजदूरी, छह रुपये किलो बिक रही, किसान परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting the price of chilli.
सुल्तानपुर पट्टी में किसान मिर्ची को तोलता हुआ - फोटो : AMAR UJALA
सुल्तानपुर पट्टी। लॉकडाउन में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर बारिश फसल को चौपट कर रही हैं, तो वही मंडी में मिर्चों का सही दाम नहीं मिल रहा है। हालात यह हैं कि किसान छह से आठ सौ रूपये प्रति क्विंटल पर मिर्च बिक्री करने को विवश हैं। मंडी तक फसल पहुंचाने के लिए भी किसानों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। मजदूरों से तुड़वाने का खर्च चार रुपये प्रति किलो देना पड़ रहा है। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में किसान मिर्ची तुड़वाने के लिए मजदूरों को प्रत्येक किलो के चार रुपये दे रहे है, लेकिन मंडी तक पहुंचाने पर भी आढ़ती से उचित भाव नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसान संजय मोर्य, तुला राम मोर्य व सुनील मोर्य ने बताया कि लॉकडाउन लगने से हमारी मिर्च पर बहुत असर पड़ा है। लॉकडाउन से पहले मिर्च का दाम 30 से 60 रुपये किलो मिलता था लेकिन अब 6 से 8 रुपये मिल रहा है। यदि किसी तरह मंडी तक मिर्च लेकर पहुंचे तो दाम नही मिले, वरना खेतो में कई क्विन्टल खराब हो जा रही है। बाकी नुकसान बारिश ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed