फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers announced to close Bazpur on December 3

Udham Singh Nagar News: तीन दिसंबर को बाजपुर बंद करने का किसानों ने किया एलान

Fri, 01 Dec 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced to close Bazpur on December 3
बाजपुर में अनशन स्थल पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन को बृहस्पतिवार को चार माह पूरे हो गए लेकिन किसानों को भूमिधरी अधिकार वापस नहीं मिले हैं। जिससे किसानों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। सरकार की अनदेखी से खफा किसानोें ने तीन दिसंबर को बाजपुर बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन


आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि आंदोलन को चार माह होने के बाद भी उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। अनशन स्थल पर बैठक में आंदोलन की गति देने के लिए तीन दिसंबर को बाजार बंद की सहमति बनी है। बाजार बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी। क्रमिक अनशन पर प्रताप सिंह संधू, सोनू गिल, अमरनाथ शर्मा, पाला संधू, देवेश, प्रताप सिंह बैठे। मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सोनू, दलजीत सिंह रंधावा,रणजीत सिंह शाकर, राजेंद्र सिंह गिल, केके शर्मा, सनी निज्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed