फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers angry over the closure of the sugar mill surrounded the general manager.

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों ने महाप्रबंधक को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over the closure of the sugar mill surrounded the general manager.
बाजपुर। चीनी मिल के अचानक बंद होने से गुस्साए किसानों ने हंगामा कर मिल महाप्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा का घेराव किया। किसानों ने नियमित चीनी मिल नहीं चलने पर भारी आक्रोश जताया। किसानों ने आए दिन बंद हो रही चीनी मिल मामले में चीफ इंजीनियर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मिल महाप्रबंधक ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चीनी मिल का संचालन शुरू हो गया। करीब 13 घंटे मिल बंद रही।
विज्ञापन

मंगलवार को ढाई बजे अचानक टरबाइन बंद होने के कारण चीनी मिल का संचालन ठप हो गया। इस पर मिल परिसर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जाम लग गया। वाहन लेकर पहुंचे किसानों ने खुले आसमान के नीचे रात बिताई। बुधवार दोपहर 12 बजे भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एकत्र होकर मिल गन्ना यार्ड परिसर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने मिल बंद होने पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं मिल महाप्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा और मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा का घेराव किया। किसानों ने कहा कि चीनी मिल नियमित रूप से नहीं चलने से किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान किसानों ने मिल के चीफ इंजीनियर पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। इस पर मिल महाप्रबंधक डॉ. शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को चीनी मिल को नियमित और सुचारू रूप से चलाने के सख्त निर्देश दिए। किसानों से सहयोग की अपील की। वहां भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र सिंह डोगरा, जसबीर सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह गिल, सरबन कुमार, मनमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed