{"_id":"656b80707ee1ffa6ba039684","slug":"farmers-angry-over-non-starting-of-sugar-mill-surrounded-the-general-manager-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-5243-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चीनी मिल शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने महाप्रबंधक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चीनी मिल शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने महाप्रबंधक को घेरा
Sun, 03 Dec 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल महाप्रबंधक से वार्ता करते किसान। संवाद
बाजपुर। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह का घेराव किया। किसानों ने छह दिसंबर तक मिल नहीं चलने पर सात दिसंबर को मिल गेट पर गन्ना रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिस पर मिल प्रबंधक हरबीर सिंह ने सात दिसंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने का भरोसा दिया।
शनिवार को आक्रोशित किसानों ने मिल परिसर पहुंचकर मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि मिल प्रबंध तंत्र ने किसानों को 29 नवंबर उसके बाद एक दिसंबर को चीनी मिल शुरू करने का भरोसा दिया था लेकिन चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं हुआ। इस कारण किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसान अपना गन्ना औने-पौने दामों में प्राइवेट फैक्टरी को आपूर्ति कर रहे हैं। जीएम हरबीर सिंह ने सात दिसंबर को मिल शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर नारायण सिंह, सीसीओ डाॅ. राजीव अरोरा, किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा, जसवीर सिंह भुल्लर, सोनू कंग, तेजेश्वर सिंह चीमा, सरताज सिंह औलख, संग्राम सिंह, जगमोहन गिल आदि मौजूद रहे। संवाद