फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fARMER'S Meeting in Kashipur

बिना पंजीकरण नहीं तौला जाएगा किसानों का धान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
fARMER'S Meeting in Kashipur
अनाज मंडी काशीपुर में किसानों को संबोधित करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। किसानों के साथ मंडी में बैठक के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बिना पंजीकरण के किसी भी किसान का धान नहीं तुलेगा। किसान समय रहते पंजीकरण करा लें। उन्होंने कहा कि आढ़तों पर अनाज तुलवाने पर किसानों से तय दरों के अतिरिक्त वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नवीन अनाज विश्रामगृह में सोमवार को सरकारी धान खरीद को लेकर खाद्य विभाग, मंडी सचिव और किसान नेताओं की बैठक हुई। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू की जाए। धान खरीद के लिए निर्धारित उपज सीमा 22 क्विंटल प्रति एकड़ को बढ़ाया जाए। आढ़तों पर धान तुलवाने वाले किसानों से मनमानी कटौती पर रोक लगाई जाए। धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाकर समय से भुगतान दिलाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही मंडी परिसर में सभागार बनाया जाए।
विज्ञापन

भाकियू युवा के महामंत्री मनप्रीत सिंह ने कहा कि सरकारी खरीद में वर्ग-4, पट्टे की भूमि वाले, चकबंदी क्षेत्र के किसान, बटाई, ठेके की भूमि पर खेती करने वाले किसानों का धान भी खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सात हजार किसानों में से सिर्फ 290 ने ही पंजीकरण कराया है। बताया कि उनके स्तर की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा। शासन स्तर की समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा जाएगा।

मंडी सचिव आशा गोस्वामी ने कहा कि मंडी के शेडों को किसानों के लिए खाली कराया जाएगा। वहां सफाई, पेयजल, सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बैठक में किसान विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण शर्मा, एसएमआई सुरेश कुमार आर्य, टीका सिंह सैनी, कल्याण सिंह, कुलदीप सिंह चीमा, प्रताप सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, राजू, हरविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed