फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer dies after tractor overturns in Khatima

Khatima News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, हादसे में किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Mar 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

खटीमा में एक ट्रैक्टर के सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से सवार किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns in Khatima
किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में गन्ने के खेतों की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर के सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से सवार किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए दिनभर घर में लोगों का तांता लगा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गांगी निवासी उमेश कुमार (37) शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर में सवार होकर ऐंचताबिही मार्ग स्थित अपने गन्ने के खेतों की ओर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में अचानक उनके ट्रैक्टर के आगे कोई जानवर आ गया था। जानवर को बचाने के दौरान उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अफरा-तफरी के बीच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: गाड़ी पार्क कर रहा था युवक, पीछे से आ गई मौत; कुछ ही मिनट में निकल गई जान, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मौत की सूचना पाकर पहुंचे विधायक भुवन कापड़ी ने सांत्वना दी। उमेश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता छोड़ गया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed