फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth dies after car falls into ditch while parking in almora

Almora News: गाड़ी पार्क कर रहा था युवक, पीछे से आ गई मौत; कुछ ही मिनट में निकल गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Mar 2024 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

अल्मोड़ा में बाजार से घर पहुंचे युवक की कार पार्क करते समय गधेरे में गिर गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Youth dies after car falls into ditch while parking in almora
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में बाजार से घर पहुंचे युवक की कार पार्क करते समय गधेरे में गिर गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरसा गार्डन निवासी बलवंत सिंह बीते शुक्रवार देर रात अपनी कार संख्या यूके 01 ए 2608 से बाजार से घर लौटा। हर रोज की तरह वह अपनी कार को धोबी मोहल्ला के पास पार्क कर रहा था। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और खाई में उतरे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  205 बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़: 35 साल बाद भी बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर छात्र-छात्राएं, जानें मामल

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल हिमांशु पंत ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। कहा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी उसकी मौत पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed