फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer demands Sugarcane MSP 450 Per Quintal

Udham Singh Nagar News: गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Mon, 11 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer demands Sugarcane MSP 450 Per Quintal
भाकियू चढूनी के किसानों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने धान खरीद के लिए निर्धारित समय पर सरकारी क्रय केंद्रों का आवंटन करने की मांग की है। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने सहित अन्य मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

सोमवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने डीएम उदयराज सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाजपुर के 20 गांवों के मामले को हल कर किसानों को मालिकाना हक देने और आगामी धान खरीद के लिए तय समय में सरकारी क्रय केंद्रों का आवंटन कर धान की खरीद शुरू कराने की मांग की। साथ ही कच्चा आढ़ती के माध्यम से की जाने वाली धान खरीद को निष्पक्ष ढंग से कराने और वर्ग 1 ख व वर्ग चार की भूमि की विनियमितिकरण की कार्यवाही फिर से सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए भी कहा। इसके बाद उन्होंने डीएम कार्यालय के गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहां बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, विक्रमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, मनविंदर सिंह, दिलबाग सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed