{"_id":"5b3d13374f1c1b84468b4a03","slug":"farmer-and-gm-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर शुगर मिल जीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर शुगर मिल जीएम से मिले किसान
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिल का पेराई सत्र समय से चलाने के लिए मरम्मत कार्य करने, कर्मचारियों को वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को शुगर मिल के महाप्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल से मिला। किसानों ने बताया कि मिल पर किसानों को करीब 60 करोड़ रुपया का गन्ना मूल्य बकाया है। कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। चीनी उत्पादन के अनुरूप भी किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान होना चाहिए। किसानों ने एक नवंबर से गन्ना पेराई का सत्र शुरू करने की मांग की। साथ ही मिल का मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। जीएम इमलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को देहरादून में गन्ना मंत्री की ओर से बैठक बुलाई गई है, इसमें किसानों की मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2017 तक का 7 करोड़ 38 लाख रुपये जारी कर दिया गया है, किसानों के खाते में जल्द पैसा पहुंच जाएगा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में जीएम से मिलने वालों में दलजीत सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह, दलजीत गौराया, अजीत प्रताप रंधावा, विजेंद्र डोगरा, राजेंद्र गिल, तेजपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुनील डोगरा आदि थे।
चीनी मिल कर्मचारियों का धरना 13वें भी जारी
बाजपुर। शर्तों के आधार पर मिलने वाली नौ करोड़ रुपये की धनराशि के विरोध में चीनी मिल कर्मचारियों को धरना 13वें दिन जारी रहा। बुधवार को धरने पर चरन सिंह, जफर अली, नंदकिशोर, स्नेह विकास, भूपी सिंह बैठे। धरना स्थल पर वरिष्ठ नागरिक उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को समर्थन करते हुए आंदोलन में सहयोग की घोषणा की। मौके पर उदयराज सिंह चौहान, एसएन पांडे, ज्ञानेंद्र गुप्ता, केके गोयल, बाबू सिंह, महीपाल, दलजीत राणा, छत्र पाल सिंह आदि थे।