{"_id":"5e3719a68ebc3e4ae25857ad","slug":"faded-cross-committee-passed-budget-of-over-60-lakhs-kashipur-news-hld3719600136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक अधिवेशन में 60 लाख से अधिक का बजट पास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक अधिवेशन में 60 लाख से अधिक का बजट पास किया
विज्ञापन
जसपुर में अधिवेशन को संबोधित करते विधायक।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। फीका पार सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में 60 लाख से अधिक का बजट पास किया गया। विधायक एवं पूर्व विधायक ने समिति के सदस्यों से किसानों के हित में योजनाएं बनाने को कहा। समिति के प्रबंध निदेशक ने समिति के आय व्यय की जानकारी दी।
रविवार को धर्मपुर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित अधिवेशन में बीते वर्ष की सामान्य निकाय की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। समिति के एमडी जीएस पोखरिया ने समिति की होने वाली आय एवं व्यय के बारे में बताया। सर्वसम्मति से 60 लाख 26 हजार रुपये लाभ के बजट पर मुहर लगाई गई। किसानों को दो वर्षों का लाभांश बांटने पर चर्चा की गई।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि नरेंद्र मानस ने बताया कि वह ऐसी योजना बना रहे हैं जिसमे किसानों को साल में दो बार की बजाए एक बार ही लोन जमा करना पड़े। साथ ही किसानों को लोन की दो प्रतिशत पेनल्टी देने से बचाने पर भी विचार किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष मनोज चौहान ने योजनाओं को बताया।
विज्ञापन
विधायक आदेश चौहान एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सघ़िल समिति से किसानों के हित में योजनाएं बनाने की बात कही। बैठक का संचालन अरुण सोलंकी ने किया। वहां एमडी, त्रिलोचन सिंह, दिग्विजय सिंह, लखवीर सिंह, तारा सिंह, राजवीर सिंह, मुनेश कुमार, फखरुद्दीन, ब्रह्मानंद, बेगराज सिंह, नईम प्रधान, राज कुमार, अमरजीत सिंह,, राजकुमार, राहेमीन, मनोज आदि मौजूद रहे।