फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker dies due to collision with unknown vehicle

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Factory worker dies due to collision with unknown vehicle
पंतनगर। पंतनगर रुद्रपुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। फूलबाग सेंटर पंतनगर निवासी मोहन राम (50) पुत्र शंभु दयाल सिडकुल की किसी फैक्टरी में काम करता था। वह फूलबाग गेट के पास किसी के आवास में सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को ड्यूटी के बाद वह साइकिल से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रुद्रपुर-लालकुआं हाईवे पर औषधीय पौध संस्थान के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे विवि के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां भी डॉक्टरों ने मोहन की मौत की पुष्टि की। इधर खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। सूत्रों की मानें तो कार विवि के किसी वार्डन की बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed