{"_id":"681facdc97c72dc48304f01c","slug":"factory-store-manager-dies-in-bike-accident-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126812-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से फैक्टरी के स्टोर मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से फैक्टरी के स्टोर मैनेजर की मौत
Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। टहलने के लिए जा रहे एक फैक्टरी के स्टोर मैनेजर की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ा स्थित प्रकाश हार्मेनी निवासी रिंकू देवी पत्नी स्व. पुनीत रंजन शरण गुप्ता ने आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें कहा है कि बीती नौ मई की शाम लगभग सात बजे उसके पति पुनीत रंजन शरण गुप्ता गांव धीमरखेड़ा तक पैदल टहलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंडल मेडिकल स्टोर के पास तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल सवार ने उनको पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुनीत रंजन शरण गुप्ता गामा फैक्टरी में स्टोर मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। केस दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश की जाएगी।