फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory collapses, six injured in cylinder blast

सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में धमाका, छह घायल

Sat, 22 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

सिडकुल स्थित आर्चित प्लाइवुड फैक्ट्री में शनिवार शाम धमाके के साथ ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर फट गया। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे छह लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। धमाके  से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये उन्होंने मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


सिडकुल के सेक्टर नौ में स्थित फैक्ट्री आर्चित प्लाईवुड में शनिवार को एयर कंडीशनरों की मरम्मत का काम चल रहा था। भूतबंगला रुद्रपुर निवासी ठेकेदार गुफरान अपने कर्मचारियों के साथ एयरकंडीशनरों मरम्मत कर रहा था। इस दौरान वहां फैक्ट्री के दो इलेक्ट्रिशियन भी मौजूद थे। शाम करीब चार बजे मरम्मत के दौरान ऑक्सीजन का सिलेंडर अचानक धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन


जिससे उसकी चपेट में आकर ठेकेदार गुफरान के अलावा उसके साथ काम कर रहे गांधी कॉलोनी रुद्रपुर निवासी मसकूर, सितारगंज निवासी सलीम और भूतबंगला निवासी शाहिल, फैक्ट्री के इलैक्ट्रिशियन गाजीपुर निवासी मनोज कुमार और मोतीपुर दिनेशपुर निवासी देव दत्त बुरी तरह घायल हो गये। धमाके के बाद फैक्ट्री में खलबली मच गई। फैक्ट्री के एचआर हेड संजय सिंह और कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर आनन-फानन में घायलों को फैक्ट्री के वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद देवव्रत को छोड़कर पांचों घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एएसपी देंवेंद्र पिंचा और सीओ, सीओ स्वतंत्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने फैक्ट्री कर्मियों से घटना की जानकारी ली साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। 


अधिक गैस हो सकती है धमाके की वजह
फैक्ट्री में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आमतौर पर ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने की घटनाएं कम ही सुनने को मिलती है। यहां सिलेंडर फटने का कारण सिलेंडर में अधिक गैस होना माना जा रहा है। एचआर हेड संजय सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन का सिलेंडर मेंटेनेंस के लिए प्रयोग में लाया जाता है। हर छह माह में फैक्ट्री के अंदर एयरकंडीशनरों की मरम्मत का काम होता है। शनिवार को भी मरम्मत हो रही थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed