फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   factory closed, workers protested

रातों रात बंद हुई अचार फैक्ट्री, श्रमिकों का हंगामा 

Mon, 23 Apr 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Mon, 23 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
factory closed, workers protested
काशीपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला

प्रतापपुर स्थित फैक्ट्री के रातोंरात बंद होने से गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बकाया वेतन, बीमा, फंड आदि दिलाए जाने की मांग की। प्रतापपुर केलामोड़ पर डॉ. ऑटकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अचार फैक्ट्री है। फैक्ट्री में 116 श्रमिक कार्यरत हैं।

विज्ञापन


श्रमिकों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को जब वे ड्यूटी पर गए तो फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से उन्हें शनिवार और रविवार को प्लांट नहीं चलने की सूचना दी गई। इसके बाद श्रमिक सोमवार सुबह फैक्ट्री पहुंचे तो फैक्ट्री में ताला लगा था। गार्डों ने बताया फैक्ट्री बंद हो चुकी है। श्रमिकों ने कहा पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि फैक्ट्री भिवाड़ी (राजस्थान) क्षेत्र में शिफ्ट की जा रही है, लेकिन फैक्ट्री को रातोंरात बंद कर देना गलत है।
विज्ञापन


अचानक फैक्ट्री बंद होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। श्रमिकों ने एसडीएम कार्यालय विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री प्रबंधन पर देयकों का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। श्रमिकों ने न्याय मिलने तक फैक्ट्री को सील किए जाने की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में प्रीतम सिंह, विजय कुमार, सूर्य प्रकाश, महेश चंद्र, राजकुमार, चंदर सिंह, विक्रम सिंह, रिंकू सिंह, जगदीश सिंह, संजीव कुमार, जगदीश, फिरंगी लाल, दिगपाल सिंह, नरेश कुमार, चंद्रपाल, मुनेश कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री गेट पर नोटिस चस्पा 
श्रमिकों ने बताया कि फैक्ट्री के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें यूनिट पट्टे की भूमि एवं भवन पर संचालित होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि भूमि और भवन का पट्टा 17 दिसंबर 2018 को अंतिम रूप से समाप्त हो रहा है। ऐसे में सवाल है कि आठ माह पहले ही फैक्ट्री को बंद क्यों कर दी गई।


काशीपुर। बंद हो चुकी प्रतापुर स्थित डॉ. ऑटकर इंडिया (अचार) फैक्ट्री के प्रबंधक अभिनाश यादव ने बताया कि फैक्ट्री की लीज समाप्त हो रही है। इसलिए फैक्ट्री राजस्थान स्थानांतरण की गई है। सभी कर्मचारियों को साथ चलने को कहा था लेकिन केवल आठ-दस कर्मचारी साथ गए। बाकी ने जाने से इनकार कर दिया और कंपनी से 15-15 लाख रुपये की मांग की। यादव ने बताया कि कंपनी सभी कर्मचारियों के देयकों का भुगतान कर रही है। एक दो दिन में सभी को चेक से भुगतान मिल जाएगा। 


न्याय की आस में श्रमिकों का धरना जारी 
रुद्रपुर। सिडकुल की भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के 136 श्रमिकों को बेमियादी ले-ऑफ देने के विरोध में श्रमिकों का एएलसी कार्यालय परिसर में सोमवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में श्रमिक नेताओं ने कहा कि श्रमिकों को ले-ऑफ देने के संबंध में एएलसी और डीएलसी से भी वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। श्रमिकों ने ले-ऑफ निरस्त नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस दौरान ठाकुर सिंह, पंकज सेन, राहुल कुमार, अर्जुन सिंह, पूजा पांडे, सरोज, ममता, पूनम कौर, आरती नारायण, कौशल, मोहित, कमलेश, नीरज, भूपेंद्र ब्रजवासी आदि थे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed