फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Facebook Live By SSP Barindarjeet Singh

सोशल मीडिया पर लाइव संवाद कर लोकप्रिय हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Facebook Live By SSP Barindarjeet Singh
बरिंदरजीत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर लाइव संवाद कर लोगों की समस्याएं सुनने वाले एसएसपी आम जनता में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वहीं कोरोना की पहली लहर में बेहतरीन कार्य के लिए जाने वाले आईपीएस बरिंदरजीत सिंह एक बार फिर से जिले की कमान संभालने जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष, 2019-20 में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके बरिंदरजीत सिंह अपनी साफगोई व त्वरित निर्णय के चलते जनता के मन में आशा की तरह दिखे। वहीं अपनी कार्यशैली से वह शीघ्र ही कई राजनेताओं की आंखों की किरकिरी भी बन गए। इसके चलते उनका स्थानांतरण जुलाई, 2020 में रामनगर में आईआरबी कमांडेंट के रूप में कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में वह पीएसी मुख्यालय में डीआईजी व उपनिदेशक सतर्कता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक बार फिर से बरिंदरजीत सिंह को ऊधमसिंह नगर जिले की कप्तानी दी जा रही है। वर्ष, 2008 बैच के आईपीएस बरिंदरजीत सिंह ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह मूल रूप से गुरुदासपुर पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के चलते बनाई अलग पहचान
1. आम जनता से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन संवाद
2. जिले की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना
3. कोरोना की पहली लहर में लोगों की मदद का अभियान
4. ऑनलाइन चालान की व्यवस्था शुरू करना
5. पुलिस कार्यालय के पास खाली जमीन पर ग्रीन पार्क का प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed