फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Exhibition named: here neither the performers nor the public

नाम की प्रदर्शनी: यहां न प्रदर्शन करने वाले न जनता

Fri, 03 Mar 2023 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Exhibition named: here neither the performers nor the public
काशीपुर। महायोजना 2041 का ड्राफ्ट जनता को दिखाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी औपचारिकता बनकर रह गई। यहां न तो प्रदर्शन करने वाले कार्मिक ही तैनात मिले और न ही जनता। तीन दिन की प्रदर्शनी के दौरान एक भी आपत्ति नहीं आ सकी है। ड्राफ्ट सिर्फ अंग्रेजी में लिखा होने के कारण समझने में भी परेशानी महसूस की जा रही है। जिस कंपनी ने महायोजना का ड्राफ्ट बनाया है उसका कोई भी कर्मचारी प्रदर्शनी में हिस्सा नहीं ले रहा है। नगर नियोजन विभाग के कर्मचारी प्रदर्शनी में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें भी महायोजना की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में महायोजना के ड्राफ्ट का प्रदर्शन नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को चौड़ी सड़क, पार्क आदि की सुविधा मिल सके इसलिए महायोजना 2041 तैयार की गई है। महायोजना का ड्राफ्ट एक संस्था की ओर से बनाया गया है, जोकि अंग्रेजी में है। एक मार्च से तहसील, नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण के काशीपुर कार्यालय में नई महायोजना के ड्राफ्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर के बुद्धिजीवियों से नई महायोजना पर सलाह लेना है ताकि नई योजना में कोई ऐसा कार्य न हो जाए जो जनता के हित में न हो। प्रदर्शनी तीन दिन से चल रही है, लेकिन अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। आपत्ति तो छोड़िए लोग प्रदर्शनी में हिस्सा लेने तक नहीं पहुंच रहे हैं। बुद्धिजीवियों का कहना है कि नई महायोजना का उस तरह से प्रचार प्रसार नहीं किया गया गया, जैसे किया जाना है। लोगों को इस प्रदर्शनी की ठीक से जानकारी ही नहीं है। नई महायोजना की जानकारी सिर्फ नगर के जाने-माने काॅलोनाइजरों को है। बताया जा रहा है कई काॅलोनाइजर महायोजना का ड्राफ्ट देखकर खुश हैं क्योंकि उनकी मनमाफिक जमीन को उनकी मनचाही श्रेणी में रखा गया है। कुछ कॉलोनाइजर अपनी मनमाफिक जगह को अपने अनुसार श्रेणी घोषित कराने में लगे हुए हैं। ऐसे में सिर्फ काॅलोनाइजर और जमीनों की खरीद फरोख्त से जुड़े लोगों के ही महायोजना को लेकर आपत्ति दाखिल करने की उम्मीद है क्योंकि महायोजना के विषय में ज्यादातर लोग जानते ही नहीं हैं। शुक्रवार दोपहर 1:42 बजे नगर निगम स्थित प्रदर्शनी कार्यालय के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। यहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। तहसील में कर्मचारी मौजूद मिले, लेकिन यहां भी कोई प्रदर्शनी देखने के लिए नहीं पहुंचा। यही हाल जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का रहा।
विज्ञापन

-----------
काशीपुर में तहसील, नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय में नई महायोजना के ड्राफ्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। ऐसा क्यों हुआ अभी यह कह पाना मुश्किल है। प्रदर्शनी को पूरे महीने चलना है। शुक्रवार दोपहर को नगर निगम स्थित प्रदर्शनी का कमरा क्यों बंद था इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरि बिष्ट, एसोसिएट टाउन प्लानर।
-----------
मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि शहरी नियोजन विभाग आपत्ति हिंदुस्तानियों से मांग रहा है या अंग्रेजों से। हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इसके बाद भी महायोजना का ड्राफ्ट सिर्फ अंग्रेजी में क्यों है, यह मेरी समझ से परे है। यह ड्राफ्ट या तो हिंदी में होना चाहिए था या फिर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होना चाहिए। -हरीश बत्रा, एडवोकेट।

------------
महायोजना में यह भी देखा जाना चाहिए कि कहीं अव्यवस्थित विकास तो नहीं हो रहा है। अगर कहीं अव्यवस्थित विकास हो रहा है तो उस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। शहर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं सड़कें, महायोजना में सभी सड़कों को चौड़ा करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। शहर सुंदर और आकर्षक बने ऐसी महायोजना बनाई जानी चाहिए।- शैलेंद्र मिश्रा, एडवोकेट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed