फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Exercise to build multi-storey parking begins in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की कसरत शुरू

Sat, 10 Aug 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Exercise to build multi-storey parking begins in Kashipur
रुद्रपुर। काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की कवायद को लेकर डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों की बैठक की। उन्हाेंने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को पार्किंग का डिजाइन व आगणन संशोधित कर स्वीकृत के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय काशीपुर का ध्वस्तीकरण कर वहां बहुमंजिला पार्किंग बनाई जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम व एएसपी काशीपुर को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय काशीपुर को अस्थायी रूप से स्थापित करने के लिए सहकारिता विभाग भवन व उद्योग विभाग के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उचित स्थान मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अस्थायी रूप से विस्थापित करते हुए भवन को ध्वस्त कर पार्किंग निर्माण किया जाएगा।
जिला स्तरीय समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि पार्किंग के ऊपरी तल पर अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
वहां एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी, डीडीए के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला, सचिव पंकज उपाध्याय, एसपी काशीपुर अभय सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, ओसी डॉ. अमृता शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।




नए सिरे से बनेगा पार्किंग का डिजाइन
काशीपुर। रतन सिनेमा रोड पर स्थित पुरानी जेल परिसर में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग का डिजाइन अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 17 करोड़ 98 लाख की लागत से जिला विकास प्राधिकरण की ओर से बहुमंजिला पार्किंग बनाना प्रस्तावित है। इस पार्किंग में लगभग 219 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed