{"_id":"65fea7b9c59f4b42960f8b67","slug":"evm-vvpat-allotted-to-assemblies-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-109432-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ईवीएम-वीवीपैट का विधानसभाओं को किया गया आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ईवीएम-वीवीपैट का विधानसभाओं को किया गया आवंटन
Sat, 23 Mar 2024 03:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम, वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट विधानसभावार आवंटित किए गए। द्वितीय रेंडमाइजेशन से ईवीएम का बूथवार आवंटन किया जाएगा।
जिले में 3065 सीयू, 2179 बीयू और 2383 वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद 23 मार्च व 24 मार्च को ईवीएम वेयर हाउस विधानसभावार ईवीएम मशीनों की स्कैनिंग करते हुए पृथक-पृथक किए जाएंगे। वहां सीडीओ मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान आदि थे।