{"_id":"6a304c91e72bfda3e80ea33a","slug":"even-after-five-years-a-ct-scan-machine-could-not-be-installed-at-ld-bhatt-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-144521-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच साल बाद भी एलडी भट्ट अस्पताल में नहीं लग सकी सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच साल बाद भी एलडी भट्ट अस्पताल में नहीं लग सकी सीटी स्कैन
Tue, 16 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। विभाग पांच साल बाद भी सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं लगा सका है। इससे गरीब मरीजों को दिक्कत को सामना करना पड़ रहा है।
फरवरी 2021 में तत्कालीन सीएमओ ने एलडी भट्ट अस्पताल काशीपुर और रुद्रपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने का प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा था। उस समय दोनों जगह मशीन लगाने की मंजूरी मिल गई थी। जिला अस्पताल रुद्रपुर में सीटी स्कैन मशीन लग चुकी है लेकिन काशीपुर अस्पताल में अभी तक मशीन नहीं लग पाई। इस कारण सिर की चोट, कैंसर, फेफड़े व पेट कैंसर आदि के मरीजों को रुद्रपुर या निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे में भी बीमारी पकड़ में नहीं आने पर ऐसे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
कोट
पिछले साल जिलाधिकारी को पत्र भेजकर काशीपुर सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने सीएसआर मद के माध्यम से मशीन लगवाने का आश्वासन दिया था। एक प्रस्ताव शासन को भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर मशीन लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर