फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ethanol was being stolen in a cart for an illegal liquor factory, three arrested

Udham Singh Nagar News: शराब की अवैध फैक्टरी के लिए रेहड़ में चोरी हो रहा था एथेनाल, तीन पकड़े

Sat, 17 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ethanol was being stolen in a cart for an illegal liquor factory, three arrested
काशीपुर। नोएडा में अवैध शराब की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद अब बिजनौर में टैंकरों से एथेनाॅल चोरी होने का भंड़ाफोड़ हुआ है। एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर ने यूपी के थाना रेहड़ पुलिस के सहयोग से रेहड़ के नजदीक स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को 20 हजार लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट के साथ पकड़ लिया। मामले में सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नोएडा में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी में इस्तेमाल हो रही रेक्टिफाइड स्प्रिट उत्तराखंड के काशीपुर से सप्लाई होने का मामला प्रकाश में आया था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि काशीपुर में स्थित विभिन्न दवा कंपनी में प्रयोग होने वाला रेक्टिफाइड स्प्रिट टैंकरों से चोरी किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ एसआई अपनी टीम के साथ 15 मई को रेहड़ क्षेत्र में आए।
विज्ञापन

मुखबिर ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेहड़ से आगे स्थित मां जगदंबा ढाबे पर चालकों की मिलीभगत से टैंकरों से रेक्टिफाइड स्प्रिट चोरी किया जाता है। तब रेहड़ पुलिस की मदद से ढाबे की निगरानी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक टैंकर व एक कार ढाबे पर आकर रुकी। इसमें से उतरे तीन लोग ढाबे पर खड़े टैंकर की सील तोड़कर स्प्रिट ड्रमों में भरने लगे। इस पर एसटीएफ और पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ लिया। रेहड़ क्षेत्र के सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम गुड्डू निवासी मुंडिया पिस्तौर कोतवाली बाजपुर, रामसिंह निवासी गांव निवाड़ खास थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद और सुनील कुमार निवासी गांव दौलावाला थाना डिलारी जिला मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed