फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Essential to promote the fertility of the soil

मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाना जरूरी

Tue, 06 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 06 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Essential to promote the fertility of the soil
मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाना जरूरी - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग की ओर से विकास भवन स्थित शहीद ऊधमसिंह सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरीप्रसाद गंगवार ने कहा कि जिले का किसान गरीबी की चपेट में है।

विज्ञापन


किसान पशुपालन भी नहीं कर रहे हैं, जिससे कंपोस्ट खाद नहीं मिल पा रही है और अत्यधिक रसायनों के उपयोग से भूमि की पैदावार क्षमता घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग देना चाहिए।  
विज्ञापन


गोष्ठी के अध्यक्ष विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य को लेकर किसानों में जागरूकता की कमी है। मृदा परीक्षण करवाने के बाद किसान मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर फसल की बुआई करें। काशीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से आए मृदा विषेशज्ञ डॉ. सी तिवारी ने कहा कि भूमि असंख्य जीवों की आत्मा है, इसलिए इसकी रक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि में जो भी रासायनिक पदार्थ डाला जाता है वो पौधों अथवा पशुओं के दूध, मांस के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करता है जिस कारण से अनेक गंभीर रोग हो रहे हैं, इसलिए भूमि में पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग किया जाना चाहिए।

मृदा परीक्षण की सहायक निदेशक विधि उपाध्याय ने किसानों को विश्व मृदा दिवस मनाने के कारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मृदा परीक्षण के लाभ, जिले के हर ब्लॉक में मिट्टी में जिन पोषक तत्वों की कमी है और उन पोषक तत्वों की कमी पूरी करने की जानकारी दी गई।


इस दौरान जिले के 30 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी बांटे गए। मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि जिले में 40 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे जा चुके हैं। गोष्ठी में किसान बंधु सतनाम सिंह, हरदेव सिंह, श्यामलाल, रामप्रकाश, देवीदास, रामचरण, मुंशीराम, नंदलाल, रामप्रसाद, देवीराम, मोतीराम थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed