फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entry into Radhe Hari only after permission from security personnel

Udham Singh Nagar News: सुरक्षा कर्मियों की अनुमति के बाद ही राधे हरि में एंट्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Entry into Radhe Hari only after permission from security personnel
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाहरी तत्वों का जमावाड़ा नहीं लग सकेगा। अभिभावक और अन्य को प्रवेश के समय अपनी जानकारी देनी होगी। इस कार्य का जिम्मा सात सुरक्षा कर्मी संभालेंगे।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के दो द्वार बने हुए हैं। यहां से विद्यार्थियों के अलावा बाहरी तत्व भी मंडराते रहते हैं। कॉलेज की लचर प्रणाली और सुरक्षा कर्मी के अभाव में अनुचित कार्य भी होते रहते हैं। प्राध्यापकों ने युवक-युवतियों को भी पकड़ा था। आपत्तिजनक सामग्री मिल चुकी है। झगड़ा भी होता रहता है।
विज्ञापन

बीते सत्र में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर छात्रों ने ज्ञापन और प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। अब दो दिन पूर्व ही कॉलेज को सात सुरक्षा कर्मी मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें कॉलेज के गेट पर तैनात किया जाएगा जो बाहरी लोगों और अभिभावकों की रजिस्टर में एंट्री करके प्रवेश देंगे। साथ ही यह पार्किंग में वाहनों को सही तरीके से लगवाने का काम करेंगे। दूसरे गेट पर सुरक्षा कर्मी स्टाफ के वाहनों को प्रवेश कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed