फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entire year of traders affected since Corona period: Verma

कोरोना काल से व्यापारियों का पूरा साल रहा प्रभावित : वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Entire year of traders affected since Corona period: Verma
रुद्रपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी सरकार से कभी कुछ नहीं मांगते हैं। व्यापारी हमेशा ही टैक्स के रूप में सरकार की झोली भरते रहे हैं। कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार को चाहिए कि व्यापारियों को लॉकडाउन के समय के बिजली, पानी के बिलों में छूट दे।
विज्ञापन

वर्मा शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 66 पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों पदाधिकारियों ने ईमानदारी से संगठन का संचालन करने और सरकार से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और जगह जल्द तय की जाएगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल और कोषाध्यक्ष विनीत जैन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में आए पदाधिकारियों और अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
व्यापारियों को मिलना चाहिए अनुदान युक्त लोन : मिश्रा
रुद्रपुर। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार को व्यापारियों को अनुदान युक्त लोन देना चाहिए, जिससे वह अपना व्यापार बढ़ा सकें। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सहित सीएम को 81 समस्या पत्र प्रेषित किए गए हैं लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। व्यापारी संगठन को ही मजबूत होना पड़ेगा। कहा कि संगठन ने लॉकडाउन के बाद राज्य में 13 इकाइयां बढ़ा दी हैं। बढ़ती चोरी और व्यापारियों को मिल रही धमकियों को देखते हुए सरकार को व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। (संवाद)
कोरोना संक्रमित होने की वजह से नहीं आ सके सीएम
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बतौर मुख्य अतिथि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। इसके लिए आयोजन परिसर में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। लेकिन शुक्रवार को अचानक कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मुख्यमंत्री ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया और इस वजह से वह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि सीएम ने व्यापारियों के लिए संदेश भेजा है। कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। (संवाद)
रुद्रपुर अध्यक्ष ने की बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण कार्य पर पुनर्विचार की मांग
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद होते तो व्यापारियों की समस्या का समाधान उन्हें सीधे बताया जाता। काशीपुर बाईपास पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे सैकड़ों व्यापारियों की भूमि पर पैमाइश की जा रही है। इससे काफी संख्या में व्यापारी तबाही के कगार पर पहुंच जाएंगे। (संवाद)
शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने शपथ ग्रहण करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कोली, विपिन नागलिया, ओमप्रकाश अरोरा, महेश जोशी, किशन चंद्र, राकेश कुमार, प्रमोद गोयल, अरविंद मंगल, प्रमोद जौहर, माधव प्रसाद, शिव कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज अरोरा, मदन लाल, प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण जैन, हितेंद्र भसीन, मुशर्रफ हुसैन, हरगोपाल अग्रवाल, नवीन पांडे, मनीष जखवाल, रोहताश अग्रवाल, दिगपाल नेगी, प्रवीण मेहंदीरत्ता, गुरप्रीत सिंह, शत्रुघ्न नेगी, सुनील मेसन, धर्मपाल जिंदल, सचिन अरोरा, प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल खुलासा, अब्दुल अतीक, अभय गोयल, रूपेंद्र नागर, ईश्वरी प्रसाद, शंकर लाल, निकेश अग्रवाल, दिनेश कबडवाल, चंद्रशेखर पंत, अशोक छाबड़ा, उपेंद्र असवाल, कमलेश कुमार, शांति जीना, प्रदेश कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री अनुशासन गुलशन छाबड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री तराई राजेश बंसल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गढ़वाल दिनेश डोभाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजल गर्ग, प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जीएसटी प्रभारी राजेश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिगंबर वर्मा, दिलप्रीत सिंह सेठी, प्रदेश प्रचार मंत्री नवनीत राणा, सुनील पंवार, कुमाऊं गढ़वाल मंडल प्रभारी हर्षवर्धन पांडे, कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, गढ़वाल मंडल प्रभारी सुरेश बिष्ट सहित 66 पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। (संवाद)

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, सुरमुख सिंह विर्क, अनिल बत्रा, राजेश डाबर, भीम सेन गर्ग, प्रकाश गोयल, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नामपाल, जिला संयुक्त महामंत्री बलराम अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री कृष्ण लाल सुधा, विजय बागला, जिला मंत्री रंजीत सिंह, राजकुमार सीकरी, रुद्रपुर महानगर महामंत्री हरीश अरोरा, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री निशांत ढल्ला, युवा कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, रुद्रपुर नगराध्यक्ष राजेश कामरा, महामंत्री पवन गाबा और कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल। (संवाद)

रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शपथ लेते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मह

रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शपथ लेते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मह- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed