फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entangled municipal administration

शासन के आदेश में उलझा नगर निगम प्रशासन

Sun, 10 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Sun, 10 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Entangled municipal administration
काशीपुर नगर निगम - फोटो : Amar Ujala

नगर निगम के विस्तार के बाद परिसीमन के फरमान बार-बार बदलने से अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूटे हैं। कभी 30 तो कभी 40 वार्ड बनाने का फरमान जारी होने से अफसर भ्रमित हो रहे हैं और उन्हें फिर नए सिरे से परिसीमन करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम बोर्ड ने पिछले साल 16 गांव मिलाने का प्रस्ताव पारित किया था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी थी, लेकिन अधिसूचना जारी नहीं हुई। तब निगन ने 150 अधिकारी-कर्मचारी लगाकर पुराने 20 वार्डों में जनगणना कराई। सरकार ने विस्तार स्वीकार कर लिया। ग्राम प्रधानों ने देहरादून जाकर शासन में विस्तार का विरोध किया। शासन के आदेश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की सुनवाई के बाद आपत्तियां रद्द कर दी।
विज्ञापन


चार दिसंबर को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही अधिकारी परिसीमन में जुट गए। सरकार ने नगर निगम को दो श्रेणियों में रखा, जिसकी जनसंख्या दो लाख से अधिक है उसके 40 वार्ड और जिसकी जनसंख्या एक लाख 30 हजार है, उसके 30 वार्ड बनाने थे। काशीपुर नगर निगम की पहली जनसंख्या एक लाख 21 हजार है। विस्तार वाले क्षेत्र की जनसंख्या करीब 87 हजार है। इस आधार पर काशीपुर नगर निगम में 40 वार्ड बनने हैं। अधिकारियों ने 40 वार्ड बनाने के लिए परिसीमन कर नक्शा तैयार कर लिया। नक्शे में 40 वार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी देहरादून से 30 वार्ड बनाने के निर्देश जारी हो गए। इस पर अधिकारियों ने 30 वार्ड बनाने के लिए नए सिरे से कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने 30 वार्ड के परिसीमन का काम पूरा किया तो अब पता चला कि शासन ने काशीपुर में 40 वार्ड बनाने का निर्णय लिया। यह जानकारी होते ही अधिकारी नए सिरे से 40 वार्डों का परिसीमन करने में जुट गए। 


सहायक नगर अधिकारी एलएन मिश्र ने बताया कि जब लंबे समय तक विस्तार की अधिसूचना जारी नहीं हुई तो अगले चुनाव के लिए निगम के 20 वार्डों में 150 कर्मचारी लगाकर जनगणना की। अधिसूचना जारी होने पर वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर निगम के 40 वार्ड बनने हैं। इस आधार पर परिसीमन कार्य पूरा किया। तभी 30 वार्ड बनाने का निर्देश मिलने पर नए सिरे से परिसीमन कार्य पूरा किया। अब सूचना मिल रही है कि शासन ने काशीपुर नगर निगम में 40 वार्ड बनाना तय किया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में लिखित आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर ही 40 वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed