फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment by MLA Thukral did not take action

विधायक ठुकराल के दखल से अतिक्रमण पर नहीं हुई कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment by MLA Thukral did not take action
रुद्रपुर में फुटपाथ व सड़क का निरीक्षण करते मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के दखल के बाद एनएच-87 में नैनीताल हाईवे के किनारे चिह्नित अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका। अतिक्रमण के दायरे में आए व्यापारियों ने विधायक ठुकराल की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में एनएचएआई के दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर परियोजना निदेशक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने पर स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की बात कही।
विज्ञापन

दरअसल एनएचएआई ने एनएच-87 पर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक चिह्नित 300 अस्थायी दुकानों और फड़ों को हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किए थे। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद खाली जगह में चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने तक नगर निगम ने अस्थायी पार्किंग बनाने की योजना बनाई थी। सोमवार को एनएचएआई की टीम को अतिक्रमण हटाना था।
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम तो नहीं पहुंची बल्कि विधायक ठुकराल व्यापारियों के बीच पहुंच गए। बाद में विधायक की अगुवाई में एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेंद्र शर्मा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों से परियोजना निदेशक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर की बैठक में पहले अतिक्रमणकारियों को हटाने के बाद नगर निगम की ओर से अस्थायी वाहन पार्किंग बनाने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि व्यापारियों को उजाड़कर अस्थायी पार्किंग किसी कीमत पर नहीं बनने दी जाएगी। वहीं, व्यापारियों ने हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने पर स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, विक्की गांधी, शंकर लाल, प्रेम पाल, महेश पाल, रघु वीर, अजय प्रकाश आदि थे। (संवाद)
कुछ व्यापारियों ने खुद हटा लिया था अतिक्रमण
रुद्रपुर। एनएचएआई की ओर से अतिक्रमण हटाने की मीयाद खत्म होने से व्यापारी संशय में नजर आए। कुछ फड़ व्यापारियों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया था। कुछ ने फड़ भी हटा लिए थे। इधर, फड़ व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में व्यापारी मंगलवार को डीएम रंजना राजगुरु से मिलेंगे। विधायक ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को उजाड़े जाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम होना चाहिए। (संवाद)
अब हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर ही अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। फड़ वालों ने सहमति दी है कि जब हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू होगा, तब वे खुद ही अतिक्रमण हटा देंगे। - मीनू, उपमहाप्रबंधक तकनीकी, एनएचएआई।
फुटपाथ निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार का भुगतान रोका
रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने बाजार क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ निर्माण में लापरवाही मिलने पर उन्होंने ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण के साथ ही सड़क एवं फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मेयर रामपाल सिंह ने गोल मार्केट, सिब्बल सिनेमा मार्ग आदि बाजार क्षेत्रों में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर सड़क के फुटपाथ से अधिक ऊंचा मिलने पर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के इंजीनियर गजेंद्र पाल को ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। फुटपाथ के सड़क से ऊंचा होने पर मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार का करीब 40 लाख रुपये का भुगतान रोका गया है। (ब्यूरो)

रुद्रपुर में खुद अतिक्रमण हटाकर घर को जाते फड़ व्यापारी व पीछे खाली पड़ी दुकानें।

रुद्रपुर में खुद अतिक्रमण हटाकर घर को जाते फड़ व्यापारी व पीछे खाली पड़ी दुकानें।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ रैली निकालकर एनएचएआई के दफ्तर जाते व्यापारी।

रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ रैली निकालकर एनएचएआई के दफ्तर जाते व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed