फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employess will get reaward.

1415 आशाओं और फेसिलिटेटर को मिली राज्य प्रोत्साहन धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Employess will get reaward.
रुद्रपुर जिला अस्पताल में कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग करतीं आशाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में कार्यरत सभी 1343 आशाओं और 72 आशा फेसिलिटेटर को राज्य प्रोत्साहन राशि के रूप में अप्रैल से सितंबर तक पांच माह की 10 हजार रुपये की धनराशि मिल गई है, जबकि कोविड-19 प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलने वाली एक हजार रुपये की धनराशि कुछ आशाओं को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले 10 हजार रुपये की एकमुश्त धनराशि मिलने से आशाओं के चेहरे खिल गए हैं।
सरकार की ओर से प्रतिमाह दो हजार रुपये राज्य प्रोत्साहन राशि के रूप में मिले हैं, जबकि कोविड 19 प्रोत्साहन राशि के रूप में मिल रही एक हजार रुपये की राशि कुछ कार्यकर्ताओं को नहीं मिली है। पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल में शामिल होने वाली आशा कार्यकर्ताओं का नाम इस धनराशि के लिए नहीं भेजा था। जिस कारण अब तक उन्हें इसका भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने सभी को कोविड-19 प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की। वहां पर सीमा सिंह, सुनीता सिंह, कमलेश, ममता, सावित्री, अंजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं के आश्रितों को नहीं मिला मुआवजा
रुद्रपुर। कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली आशाओं के परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किच्छा की दो और काशीपुर की एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने मुआवजे के लिए स्वास्थ्य विभाग में आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शीघ्र मुआवजा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed