फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   emergency landing of kalyan singgh's helicopter

कल्याण सिंह के हेलीकॉप्टर ने पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की

Sun, 26 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



जागेश्वर में मौसम खराब होने की सूचना मिलने पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को अपना हेलीकॉप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर छोड़कर सड़क मार्ग से यात्रा करना पड़ी। कल्याण सिंह को परिवार के साथ जागेश्वर जाना था। उनके हेलीकॉप्टर ने ईंधन भरने के लिए रविवार को दोपहर में डेढ़ बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसी बीच पायलट को सूचना मिली कि जागेश्वर में मौसम खराब है।

इस कारण उसने हेलीकॉप्टर को आगे ले जाने से इंकार कर दिया।  मौसम खराबी की सूचना मिलने पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। दौड़ धूप कर आनन फानन में राज्यपाल कल्याण सिंह के लिए लग्जरी वाहन एवं पायलट की व्यवस्था की गई। आधा घंटे तक एयरपोर्ट पर विश्राम करने के बाद कल्याण सिंह सड़क मार्ग से जागेश्वर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ एडीसी और परिवार के लोग भी जागेश्वर गए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले आदि ने विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed