फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electrical wire invites Accident

Udham Singh Nagar News: किसी की जिंदगी में ''''करंट'''' न फैला दे बिजली के तार

Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electrical wire invites Accident
काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
चमोली हादसे के बाद भी प्रशासन व ऊर्जा निगम के अधिकारी गंभीर नहीं
विज्ञापन

चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत के बाद भी रुद्रपुर में ऊर्जा निगम व प्रशासन के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जिले की संकरी गलियों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर बिजली की तार का मकड़जाल फैला है। विद्युत लाइन झूल रही हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को दुरुस्त तक नहीं करवाया गया है। ऐसे में जरा सी लापरवाही के कारण बिजली के ये तार किसी की हंसती-खेलती जिंदगी को करंट का झटका दे सकते हैं।
-------
टेंशन दे रही हाईटेंशन लाइन
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली के बगल में ही कई भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। इन विद्युत लाइनों की अधिक ऊंचाई न होने के कारण कभी भी हादसे का सबब बन सकती हैं। इसके रामपुर हाइवे और नैनीताल हाइवे किनारे भी कुछ स्थानों पर बिजली लाइनें झूलती हुई व क्षतिग्रस्त विद्युत पोल नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों से बारिश से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों को दुरुस्त नहीं किया गया है। रुद्रपुर के श्याम सिनेमा टॉकीज मार्ग, रंपुरा आदि स्थानों पर हल्की बारिश में फॉल्ट होने व ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या आम है।
विज्ञापन

---------------
हादसों का सबब बने कुछ स्थानों पर नीचे रखे ट्रांसफार्मर

काशीपुर। काशीपुर के कुछ स्थानों में नीचे रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। दरअसल काशीपुर में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर नीचे रखे गए हैं। उदयराज कॉलेज खेल मैदान के पास नीचे रखे ट्रांसफार्मर की सीमेंट की चौकी टूटी हुई दिखी। रामनगर रोड सरकारी अस्पताल के पास नाले के ऊपर लोहे के गाटर पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मुंशीराम चौराहा के पास रखे ट्रांसफार्मर की केबल फैली हुई है, जहां करंट दौड़ने की हर वक्त आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चमोली की घटना के बाद ऊर्जा निगम सतर्क
काशीपुर। चमोली की घटना के बाद ऊर्जा निगम सतर्क हो गया है। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि ईई अजीत यादव, एसडीओ सुनील कुमार, जेई दीपक शर्मा, जेई सुबोध नेगी के साथ स्टेडियम के पास रखे ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया गया। ट्रांसफार्मरों को जाली से कवर किया हुआ है। अधिकारियों को खुले ट्रांसफार्मर, झूलते व बिखरे तार और गले खंभे को बदलने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा है। संवाद

---
झूलते तार, गले पोल कहीं बन न जाएं हादसे का सबब

सितारगंज। नगर के रंपुरा वार्ड संख्या सात और आठ में गली मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति के लिए लगाए गए तार झूल रहे हैं। पुरानी मंडी गेट के सामने पोल पर झूल रहे तार हादसे का सबब बने हुए हैं। मौनी बाबा शिव मंदिर के आगे सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर पर भी तारों का मकड़जाल फैला है। यहां तो लोहे का बिजली का पोल भी नीचे से गल चुका है। इसी तरह नकुलिया चौराहा पर एक पोल से तार झूल रहे हैं लेकिन ऊर्जा निगम को इसकी खबर तक नहीं है।
---
सड़कों के चौड़ीकरण में कई विद्युत पोल बाधा

सितारगंज। लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर के सौंदर्यीकरण के दौरान सड़कों को चौड़ा किया गया है। इससे सड़कों के किनारे लगे पोल अब बीच सड़क में आ गए हैं। यह पोल भी हादसों को दावत दे रहे हैं। अगर इन पोल को जल्द नहीं हटाया गया तो कभी इनसे कोई वाहन टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है। संवाद
---
नगर में झूलते तारों और विद्युत पोल बदलने का काम एक सतत प्रक्रिया है। डिवीजन क्षेत्र में करीब 450 पोल लगाए जा चुके हैं। जहां-जहां पोल खराब होने की शिकायत मिलती है तो उन्हें बदलकर नए पोल लगाए जाते हैं। सड़कों के चौड़ीकरण की जद में आए पोलों को हटाने के लिए ढाई महीने पहले लोक निर्माण विभाग को करीब 64 लाख रुपये का आगणन दिया है। इस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद ये पोल हटा दिए जाएंगे। -चंदन बसनैत, ईई, यूपीसीएल सितारगंज।

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

काशीपुर के मुंशीराम चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed