फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Election in Khatima And Sitarganj

सिसौना व्यापार मंडल के चुनाव में महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Election in Khatima And Sitarganj
सितारगंज के सिसौना बाजार में व्यापार मंडल के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत करते व्या - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसौना चुनाव में जोगा सिंह को महामंत्री और शोभित सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इन दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र भरा गया था। इसलिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मूल चंद्र अग्रवाल ने बुधवार को इनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद पर मोहन जोशी, मोहन सनवाल, मलकीत सिंह ने नामांकन पत्र भरे। अब अध्यक्ष पद के लिए 24 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव पर्यवेक्षक राजीव गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, राजू राणा, बुद्धिबल्लभ जोशी, सुनील आर्या, गणेश तिवारी, शुभम गोयल आदि थे।
विज्ञापन

चार पदों के लिए एक-एक नामांकन
खटीमा। पिटीशन राइटर स्टांप वेंडर एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चार पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
एसोसिएशन के पर्यवेक्षक शिवशंकर भाटिया, मुख्य चुनाव अधिकारी अजीम रजा, सहायक चुनाव अधिकारी प्रभुदयाल की देखरेख में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आरिफ अंसारी, उपाध्यक्ष अजीम अंसारी, सचिव कमल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मो. दानिश सिद्दीकी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक भाटिया ने बताया कि 17 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 19 को नाम वापसी, 26 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है लेकिन एकल नामांकन के कारण चारों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed