{"_id":"66223c829dd6cbaf9d0ffb78","slug":"election-2024-man-made-a-video-of-voting-and-shared-it-on-facebook-in-rudrapur-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो...फिर फेसबुक पर किया शेयर, वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो...फिर फेसबुक पर किया शेयर, वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की
Fri, 19 Apr 2024 03:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:13 PM IST
सार
रुद्रपुर में एक युवक ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहे है, इसी बीच रुद्रपुर के कुंडा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वोट डालते समय वीडियो बना लिया, फिर उसे सोशल मीडिया (फेसबुक) में शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने युवक से वीडियो हटवाया। अब पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि, रुद्रपुर के कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन