फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lok sabha election 2024 Uttarakhand: The bride arrived to cast her vote before leaving in nainital

Election 2024: विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, मेहंदी भरे हाथों में लगवाई स्याही; देखने लगे लोग

Fri, 19 Apr 2024 08:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:28 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज उत्तराखंड में मतदान किया जा रहा है। मतदान करने को लेकर सुबह से मतदाताओं में काफी जोश दिख रहा है। इन सब के बीच नैनीताल और काशीपुर से खबर आ रही है कि यहां दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 Uttarakhand: The bride arrived to cast her vote before leaving in nainital
पहले वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

विज्ञापन


नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया है, जहां दूल्हा-दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन उन्होंने विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन


दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि वह दैलिया गांव से पली-पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है, जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2024 Uttarakhand: The bride arrived to cast her vote before leaving in nainital
मतदान जरूरी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऊधमसिंह के काशीपुर में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक दुल्हन ने पहले मतदान किया, उसके बाद अपने पति अंशुल के साथ देहरादून रवाना हुई। दुल्हन दीक्षा ने मोहल्ला खालसा स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed