फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eighth-grade student dies due to electric shock in pantnagar

Uttarakhand: करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 16 Jul 2026 09:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: Heera Updated Thu, 16 Jul 2026 09:24 PM IST
सार

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह (14) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Eighth-grade student dies due to electric shock in pantnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नगला डेरी निवासी अंगद सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र आदित्य घर में खेल रहा था। इसी दौरान स्टैंडिंग विद्युत पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पहले विश्वविद्यालय अस्पताल और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। छात्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed