{"_id":"596d0acb4f1c1bf44f8b47f5","slug":"eight-passengers-injured-in-tire-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से बस पलटी, आठ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से बस पलटी, आठ यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जालंधर से पलिया जा रही बस पहेनियां बाइपास मोड़ पर उस समय पलट गई जब चालक ने ब्रेक मारा और टायर फट गया। बस के पलटते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और आने जाने वालों ने लोगों को बसों में से निकाला गया जिसमें आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया। बस में 35 यात्री सवार थे।
जालंधर से पलिया जा रही बस संख्या यूपी31पी 2828 सुबह करीब सात बजे पहेनियां बाइपास के पास पहुंची थी कि मोड़ पर ब्रेक मारने पर टायर फट गया और अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पलटते ही आने जाने वाले लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला। बस पलटने की सूचना पर एसएसआई जगदीश ढकरियाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में कंचनपुर नेपाल निवासी तुलसी देवी व गणेश शर्मा, लखीमपुर खीरी निवासी राम कुमार, माधोटांडा पूरनपुर निवासी सुखदेव कौर, भजन कौर, शाहगढ़ पीलीभीत निवासी रंजीत कौर तथा पीलीभीत निवासी रजविंदर कौर व मुकेश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन