{"_id":"694ee908192e82b84f0b8c09","slug":"efforts-to-make-the-nagla-kichha-state-highway-four-lane-are-in-full-swing-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134850-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगला-किच्छा राज्य मार्ग फोर लेन बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगला-किच्छा राज्य मार्ग फोर लेन बनाने की कवायद तेज
Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगला-किच्छा राज्य मार्ग को टू लेन से फोर लेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे 424 पेड़ों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगला-किच्छा स्टेट हाईवे का दो चरणों में चौड़ीकरण किया जाना है। पहले चरण में किमी 4.850 से किमी 12.600 और दूसरे चरण में किमी 15 से 17.942 किमी तक सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इसके दायरे में विभिन्न प्रजाति के 424 पेड़ आ रहे हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड ने पेड़ों के निस्तारण की कार्यवाही शुरू कर दी है।
लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह महरा ने बताया कि नगला-किच्छा सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे पेड़ों के निस्तारण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को ऑनलाइन वेबसाइट पर निविदा से संबंधित जानकारी अपलोड हो गई है। जल्द निविदा प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। बताया कि सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 80.62 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जल्द प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमृतसर-कोलकाता गलियारे के लिए होना है चौड़ीकरण
देश के औद्योगिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए बनाए जा रहे अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के तहत जिले के खुरपिया में औद्योगिक कलस्टर बन रहा है। कलस्टर तक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगला-किच्छा सड़क को फोरलेन बनाए जाने की योजना है।