फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Efforts to five charges of misconduct and creating video and youth arrested

दुराचार के प्रयास और वीडियो बनाने के आरोप में पांच और युवक गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 कुछ युवकों द्वारा एक युवती के साथ दुराचार का प्रयास, मारपीट और मोबाइल से वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अन्य की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन



एसएसपी कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कप्तान सेंथिल अबुदई ने बताया कि युवती से दुराचार का प्रयास और वीडियो वायरल करना बेहद गंभीर घटना थी। घटना के मुख्य तीन आरोपी रमेश सैनी, गोविंदा सैनी और संजय सैनी उर्फ संजीव सैनी निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी थाना काशीपुर हैं।
विज्ञापन


इसमें चार अन्य युवक भी शामिल पाए गए। इनमें नरेश निवासी ढेला मौ. मजरा थाना, सोनू निवासी ढेला बस्ती, महेश निवासी बस्ती माजरा और मुकुल निवासी ढेला बस्ती मोहल्ला मजरा शामिल हैं। इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में ओमप्रकाश प्रभारी निरीक्षक काशीपुर, उपनिरीक्षक कंबोल, उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह, नंदन सिंह, प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और विधाती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए एसएसपी सेंथिल अबुदई को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने काशीपुर पुलिस को इस पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। काशीपुर पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी के निर्देशों के चंद घंटों में ही सात आरोपियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed