{"_id":"6840a0044fb9db7af7090b62","slug":"effigy-of-rudrapur-mla-and-mayor-burnt-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127936-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर विधायक और मेयर का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर विधायक और मेयर का फूंका पुतला
Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। रुद्रपुर विधायक और मेयर के खिलाफ देव भूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने दोनों नेताओं का पुतला फूंक नारेबाजी की। देव भूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ता ने बुधवार को पृथ्वीराज चौहान चौक पर एकत्र होकर कहा कि रुद्रपुर के पहाड़ गंज में वर्ष 2007 से मस्जिद निर्माण का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दो बार सांप्रदायिक झगड़े भी हुए हैं। आरोप है कि प्रशासन की मिली भगत से अब वहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा एवं मेयर इस घटना को लेकर खामोश हैं। उनकी इस खामोशी से संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने दोनों नेताओं को चेताया कि यदि निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया तो वह प्रदेश स्तर पर दोनों नेताओं का पुतला दहन करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई हुई तो 26 जून को हरिद्वार में दोनों के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। वहां आशीष चैबे, चंद्रपाल सिंह, शिवा, नमन, विशाल, चमन आदि थे।
विधायक, मेयर और जिला प्रशासन का पुतला फूंका
रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा मंच से जुड़े लोगों ने पहाड़गंज में नजूल भूमि पर अवैध धार्मिक स्थल के निर्माण पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने के विरोध में डीडी चौक पर जिला प्रशासन, विधायक और मेयर का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन जगह पर बेदखली वाद लंबित है एवं स्थगनादेश भी है। आरोप है कि प्रशासन के सहयोग से वहां पर भी धीर-धीरे कार्य होते रहते हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन प्रभावी रोक नहीं लगा सका है। रुद्रपुर के मेयर और विधायक इस गंभीर विषय पर मूक दर्शक बने हैं। चेताया कि यदि अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं हुई तो 28 जून को हरिद्वार में गंगा घाट पर विधायक, मेयर एवं जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। वहां पर गुरबाज सिंह, हिमांशु, पलविंदर, उदय, विनोद, विशाल सहित अनेक मौजूद रहे। ब्यूरो
मेयर, विधायक और प्रशासन का पुतला
काशीपुर। देवभूमि रक्षा मंच उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन रुद्रपुर, विधायक रुद्रपुर एवं मेयर रुद्रपुर का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया गया। उन्होंने रुद्रपुरनगर के पहाड़गंज में नजूल भूमि पर बन रही अवैध मस्जिद के निर्माण कार्य पर लिखित सूचना के बाद भी प्रभावी ढंग से कार्रवाई न करने से नाराजगी जताई है। कहा, 26 जून को हरिद्वार गंगा घाट पर रुद्रपुर विधायक, मेयर एवं जिला प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। वहां समरपाल, प्रमोद कुमार, विजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह, रमनजीत सिंह, मंजीत सिंह, अमनदीप, मोहित, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।