फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   EE fined Rs25000 for not giving information

सूचना नहीं देने पर ईई पर 25 हजार का जुर्माना

Thu, 05 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 05 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
EE fined Rs25000 for not giving information
आरटीअाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आरटीआई के तहत आवेदक को पूरी सूचनाएं नहीं देना सिंचाई विभाग के लोक सूचना अधिकारी/ ईई को भारी पड़ा है। सूचना आयुक्त ने ईई पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए आवेदक को मांगी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने लोक सूचना अधिकारी की सूचना नहीं देने की दलील भी नकारी है। 

दरअसल सिंचाई विभाग से रिटायर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दयाधर जोशी ने आरटीआई के तहत बीते 11 जून को सिंचाई खंड काशीपुर से 13 बिंदुओं में सूचनाएं मांगी थी। आवेदक से 886 का अतिरिक्त शुल्क मांगा गया जो उसने जमा कर दिया। आवेदक ने तुमड़िया डाम में पेड़ों की नीलामी, विकास कार्यों की एवज में भुगतान किये चेकों की डिटेल, विभिन्न कार्यों के एग्रीमेंट सहित अनेक दस्तावेज मांगे थे।
विज्ञापन


1 जुलाई को लोक सूचना अधिकारी ने 13 में से पांच बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध नहीं कराई। जिसके बाद आवेदक ने विभागीय अपीलीय अधिकारी के पास अपील की। लेकिन फिर भी उक्त बिंदुओं पर सूचनाएं नहीं दी गई। मामला सूचना आयोग पहुंचा और आयोग ने सूचनाएं नहीं देने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्टीकरण में ईई ने आवेदक की नीयत पर कईं तरह के सवाल खड़े किए और इन सवालों को आधार बनाते हुए सूचनाएं नहीं देने की बात कही थी। यह भी कहा गया कि जो 886 रुपये शुल्क लिया गया था, वो लौटा दिया गया।


राज्य सूचना आयुक्त सुरेंद्र सिंह रावत ने सुनवाई करते हुए लोक सूचना अधिकारी/ईई पर पूर्ण रुप से सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माने की राशि एक महीने के भीतर राजकोष में जमा करने के आदेश दिए। इसके अलावा जो सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं, उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed