फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education

कृषि और पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में शुरू हुआ पठन पाठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Education
संदीप पांडे। - फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों को छोड़कर अन्य सभी छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं बृहस्पतिवार से विधिवत शुरू हो गई हैं। इससे जहां छात्र उत्साहित हैं, वहीं पंतनगर परिसर में भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण बीते मार्च में लगे लॉकडाउन के चलते पंतनगर विवि के छात्रों को भी उनके घर भेज दिया गया था। कोरोना काल में छात्र ऑनलाइन कक्षाओं पर ही निर्भर थे और परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही देनी पड़ीं। 15 दिसंबर से प्रदेश के विश्वविद्यालयों को खोलने की एसओपी जारी होते ही अन्य विश्वविद्यालय तो छात्रों से गुलजार हो गए लेकिन पंतनगर विवि परिसर सुनसान रहा।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने 15 जनवरी से कृषि व पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्रों को नोटिस जारी कर भौतिक कक्षाएं शुरू करने के लिए विवि में बुला लिया था। इसमें कोविड-19 गाइडलाइन के तहत आरटीपीसीआर रिपोर्ट विवि में पहुंचते ही जमा कराने की शर्त थी। शर्त पूरी करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जानी थी। इसके चलते अभी बहुत से छात्र आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट हासिल करने में जुटेे हैं और विवि में नहीं पहुंच सके हैं। फिलहाल विवि में रिपोर्ट कराए करीब चार सौ छात्रों के लिए विधिवत कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। इधर प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष में प्रवेश पाए छात्रों की कक्षाएं भी 18 मार्च से शुरू कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कक्षाएं शुरू होने से बहुत अच्छा लगा है। बीते दस-बारह दिनों में जो हुआ वह पूरा फील्ड विजिट और प्रैक्टिकल अनुभव था। विवि प्रशासन ने बहुत सही समय पर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान परीक्षाएं भी संपन्न हो गई हैं। पार्थ गुलाटी, छात्र, बीएससी एजी फाइनल वर्ष
-हम लोगों को 20 जनवरी से बुलाया गया था। विवि प्रशासन की सुरक्षा व सैनिटाइजेशन संबंधी व्यवस्था बहुत अच्छी है और लोग मास्क आदि भी लगा रहे हैं। कक्षाएं फिजिकल मोड में शुरू होने से हमारी पढ़ाई संबंधी सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं। शिक्षक भी कक्षाओं में पूरा समय दे रहे हैं। श्रुति मिश्रा, छात्रा, बीएससी एजी फाइनल वर्ष

-मैं पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र का निवासी हूं। वहां इंटरनेट सिग्नल बहुत खराब आते हैं। इसके चलते ऑनलाइन कक्षाओं में बहुत विघ्न उत्पन्न होता था। कक्षाओं में शामिल होने के लिए बहुत दूर शहरी आबादी की ओर जाना पड़ता था। विवि में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाने से सभी समस्याएं समाप्त हो गई हैं। संदीप पांडेय, छात्र, बीएससी एजी फाइनल वर्ष

श्रुति मिश्रा।

श्रुति मिश्रा।- फोटो : RUDRAPUR

पार्थ गुलाटी।

पार्थ गुलाटी।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर के कृषि महाविद्यालय की कक्षाओं में अध्ययन करते विद्यार्थी।

पंतनगर के कृषि महाविद्यालय की कक्षाओं में अध्ययन करते विद्यार्थी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed