{"_id":"687555f89a8ca27473099fe5","slug":"education-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127246-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसबीएस कॉलेज में 2224 सीटों पर 4000 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसबीएस कॉलेज में 2224 सीटों पर 4000 आवेदन
Tue, 15 Jul 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शैक्षिक सत्र में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक फिर एसबीएस डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन शुरू हो गया है। सोमवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं के आने से चहलपहल बढ़ गई। वहीं कॉलेज प्रशासन समर्थ पोर्टल के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया में जुट गया। कॉलेज में निर्धारित कुल 2224 सीटों के सापेक्ष समर्थ पोर्टल पर पहले चरण में 4000 आवेदन किए गए। इसमें सबसे अधिक बीकॉम में सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक आवेदन हुए हैं।
कॉलेज प्रशासन ने पहले चरण में किए गए आवेदन के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर ली है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा। कॉलेज में पहले दिन कक्षाएं भी चलीं। प्राचार्य डाॅ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम वर्ष में किए गए आवेदन के लिए मेरिट सूची तैयार की गई है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा।
कॉलेज में कक्षावार सीटें और आवेदनों की संख्या--
कक्षा - कुल सीट - कुल आवेदन
बीए - 1156 - 1961
बीकॉम - 560 - 1150
बीएससी बायो ग्रुप - 224 - 433
बीएससी मैथ्स ग्रुप - 224 - 227
बीबीए - 60 - 229
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने पहले चरण में किए गए आवेदन के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर ली है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा। कॉलेज में पहले दिन कक्षाएं भी चलीं। प्राचार्य डाॅ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम वर्ष में किए गए आवेदन के लिए मेरिट सूची तैयार की गई है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में कक्षावार सीटें और आवेदनों की संख्या
कक्षा - कुल सीट - कुल आवेदन
बीए - 1156 - 1961
बीकॉम - 560 - 1150
बीएससी बायो ग्रुप - 224 - 433
बीएससी मैथ्स ग्रुप - 224 - 227
बीबीए - 60 - 229