{"_id":"63b32cc510412d588b0d8ebb","slug":"education-kashipur-news-hld4873533125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खेलों में भी निपुण होंगे नेताजी बोस छात्रावास के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खेलों में भी निपुण होंगे नेताजी बोस छात्रावास के बच्चे
विज्ञापन
विजेंद्र चौधरी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चे अपनी शिक्षा के साथ ही अब खेलों में भी निपुण होंगे। छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों को उनकी रुचि मुताबिक खेलों का प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा।
नगर क्षेत्र में बने इस छात्रावास में करीब 50 बालक पढ़ते हैं जिन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षक उनको पढ़ाते हैं। अब इन बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तराखंड एथलेटिक सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने बताया कि वह छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों के लिए उनकी रुचि के मुताबिक खेलों को कोचों से छात्रावास में ही अगले महीने से निशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों को जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, मार्शल आर्ट आदि खेलों का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे छात्रावास में रहने वाले बच्चे शिक्षा के साथ ही खेलों में अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में भी निशुल्क प्रतिभाग कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बच्चों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित खेलों से संबंधी स्पोर्ट्स किट भी दिलाई जाएगी। बीईओ आरएस नेगी ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है। इससे छात्रावास में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।