फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education

उपशिक्षाधिकारी को बंद मिला स्कूल, बच्चों को बुलाकर खुद ही पढ़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Education
बच्चों को पढ़ाती उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी। - फोटो : KASHIPUR
उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मनगर बंद मिला। उप शिक्षाधिकारी न बच्चों को बुलाकर स्वयं ही पढ़ाना शुरू कर दिया। बाद में शिक्षक आए तो आश्चर्य में पड़ गए।
विज्ञापन

सोमवार को उप शिक्षा अधिकारी ने काशीपुर विकासखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सुबह लगभग 7.40 बजे वह ब्रह्मनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंची। विद्यालय में 92 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं और चार अध्यापक कार्यरत हैं लेकिन विद्यालय बंद पाया गया। उन्होंने आसपास के लोगों के माध्यम से छात्रों व भोजन माताओं को स्कूल बुलाया और पठन-पाठन शुरू कराया। इस दौरान एक अध्यापक सुबह लगभग 8:05 बजे और दो अन्य शिक्षक 8:40 बजे स्कूल में पहुंचे। जबकि एक अध्यापिका कमलेश अनुपस्थित रहीं। उन्होंने अवकाश की कोई सूचना विद्यालय में नहीं दी थी।
विज्ञापन

उप शिक्षाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलजारपुर का भी निरीक्षण किया। यहां कार्यरत दो अध्यापकों में से प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर थे। वहीं 53 छात्रों में से 40 छात्र उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने जगतपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें तीन अध्यापक कार्यरत हैं और तीनों ही उपस्थित पाए गए। जबकि पंजीकृत 72 छात्रों में से 23 छात्र-छात्रा ही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम रजपुरा रानी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का 12:35 बजे निरीक्षण किया। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत सात अध्यापक तैनात है लेकिन एक प्रधानाध्यापक ब्रहमपाल सिंह उपस्थित मिले। अध्यापक रवि कुमार, नृपेंद्र कुमार, मीनू गोयल, शशिपाल सिंह, रंजना चौहान व धर्मेंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए।

देर से आने और जल्दी जाने पर कटेगा वेतन : उप शिक्षाधिकारी
काशीपुर। उपशिक्षा अधिकारी ने बताया निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों में कई खामियां मिलीं हैं। इनको एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अनुपस्थित अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया सभी अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालयों में एक पाली में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, उन विद्यालयों के अध्यापक पूर्ण समय विद्यालय में बने रहेंगे। 11 बजे के बाद शिक्षक डायरी में कार्य पूर्ण करेंगे। छात्रों की कॉपियां चेक करेंगे। कहा विलंब से स्कूल आने व जल्दी विद्यालय छोड़ने वाले अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed