{"_id":"6047c9a38ebc3ecfdd54230a","slug":"education-facilities-will-be-provided-in-police-line-rudrapur-news-hld417623260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में बनाया जाएगा शिक्षा का माहौल : अलकनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में बनाया जाएगा शिक्षा का माहौल : अलकनंदा
विज्ञापन
रुद्रपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आई गरिमा को सम्मानित करतीं अलकनंदा अशोक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस विंग्स की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने कहा कि प्रदेश के सभी पुलिस लाइन में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाया जाएगा। छोटे बच्चों के लिए क्रेच और बड़े बच्चों के लिए कंप्यूटर सेंटर बनाए जाएंगे।
जहां पर बच्चे कंप्यूटर सीखने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। कहा कि राज्य के 156 थानों में महिला पुलिस के लिए वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इसमें पांच रुपये में महिलाओं को सेनेटरी पैड मिल जाएगा।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं के बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और अच्छी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। जिन महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे छोटे हैं, उनके लिए पुलिस लाइन में क्रेच की स्थापना की जाएगी। उस सेंटर पर महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों को सुरक्षित हाथों में सौंप सकेंगी और पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में बड़े बच्चों के लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। बच्चे कंप्यूटर सीखने के साथ ही ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा सभी पुलिस लाइन में सेनेटरी पैड के लिए मशीन लगाई जाएगी। वहां एएसपी ममता बोहरा, विनीता कुंवर, ऐश्वर्या, सीओ दीपशिखा अग्रवाल मौजूद रहीं।
पेंटिंग प्रतियोगिता में गरिमा कुंवर प्रथम
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलकनंदा अशोक ने पेंटिंग बनाने वाले बच्चों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया।
इसमें गरिमा कुंवर प्रथम, सौम्या द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्राची कोहली प्रथम, रिया कार्की द्वितीय, शिवांगी पांडे तृतीय रही। वहीं महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता हुई। जिसमें महिलाओं ने कई तरह के व्यंजन बनाए। (संवाद)

रुद्रपुर पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करतीं अलकनंदा अशोक।- फोटो : RUDRAPUR