फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education department released a budget of Rs 42.75 lakh for guest teachers

Udham Singh Nagar News: शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों के लिए 42.75 लाख रुपये का बजट जारी किया

Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Education department released a budget of Rs 42.75 lakh for guest teachers
काशीपुर। शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों के लिए बजट जारी कर दिया है। ट्रेजरी के माध्यम से शिक्षकों के खाते में मानदेय पहुंचता रहेगा। पिछले तीन माह का मानदेय भी खाते में भेज दिया गया है। जीजीआईसी काशीपुर नौ, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में चार, राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी में दो, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज में दो व राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में एक कुल 18 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

फरवरी-मार्च का शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला था। इसके लिए शिक्षक विभागीय अधिकारियों से मानदेय दिलाने की मांग करते आ रहे थे।
अधिकारियों ने विभाग को प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। इसका संज्ञान लेकर विभाग ने नया सत्र शुरू होते ही अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए बजट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक नए सत्र के लिए 42 लाख 75 हजार का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें बीते सत्र फरवरी-मार्च का रुका मानदेय भी शामिल है। विद्यालय की मासिक रिपोर्ट के आधार पर मानदेय तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed