फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Easter Factory Sets a Blaze

ईस्टर फैक्टरी में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Easter Factory Sets a Blaze
खटीमा ईस्टर कंपनी में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
सूचनार्थ
विज्ञापन

ईस्टर फैक्टरी में धधकी आग, लाखों का नुकसान
खटीमा और सितारगंज के चार दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। ईस्टर फैक्टरी में देर रात चिप्स ऑयल प्राइमरी मशीन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री की फायर सर्विस एवं खटीमा और सितारगंज के चार दमकल वाहनों ने करीब एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय आसपास करीब 15 कर्मी कार्यरत थे। सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की बात कही गई है। कंपनी को लाखों के नुकसान की आशंका है। आग के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ईस्टर के कारखाना प्रबंधक अजय जोशी के अनुसार रात करीब 9:15 बजे चिप्स उत्पादन के ईईजी ऑयल पाइप प्राइमरी मशीन में लीकेज से आग लग गई। आग लगते ही कारखाने की दमकल टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। खटीमा और सितारगंज से पहुंचे दमकल के चार वाहनों से आग को करीब 11:20 बजे काबू कर लिया गया। जोशी ने बताया कि करीब 15 कर्मी आसपास काम कर रहे थे, जिनको सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में किसी को चोट नहीं आई है। आग के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस दौरान दौरान कारखाना प्रबंधक के अलावा क्वालिटी हेड गौरव ओझा, उत्पादन हेड राम कुमार कटियार, एसएस डंगवाल समेत प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed