{"_id":"6704571d481079394c028224","slug":"e-ravana-portal-opened-at-night-blocked-for-two-hours-during-the-day-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115928-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रात में खुला ई रवन्ना पोर्टल, दिन में दो घंटे फिर रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रात में खुला ई रवन्ना पोर्टल, दिन में दो घंटे फिर रहा बाधित
विज्ञापन
रुद्रपुर। चार दिन से सर्वर हैक के चलते बंद पड़ा खनन विभाग का ई रवन्ना पोर्टल खुल गया है। इससे खनन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि पोर्टल खुलने के बाद दो घंटे फिर से बंद हो गया था। कारोबारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सीएम का आभार जताया है।
दरअसल साइबर हमले के चलते सरकारी विभागों की वेबसाइट और पोर्टल बंद हो गए थे। इसके चलते इनकी वजह से होने वाला कामकाज ठप पड़ गया था। चार दिन से साइबर हमले की वजह से खनन विभाग का ई रवन्ना पोर्टल भी बंद हो गया था। पोर्टल बंद होने से खनन कारोबारियों के माथे पर बल आ गया था। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों की समस्या को देचाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
इसके चलते मैनुअल रवन्ने की व्यवस्था लागू की गई थी। लेकिन रविवार की रात पोर्टल शुरू कर दिया गया था। इसके चलते मैनअुल व्यवस्था बंद कर दी गई थी। हालांकि सोमवार की दोपहर दो घंटे पोर्टल तकनीकी कारणों से बंद हो गया था लेकिन फिर सुचारू हो गया था। एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद खनन विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की थी। इससे स्टोन क्रशर उद्योग और जनता को राहत मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री और खनन अधिकारियों का आभार जताया है। इधर खनन उपनिदेशक डॉ. अमित गौरव ने बताया कि रविवार की रात ई रवन्ना पोर्टल शुरू होने के बाद मैनुअल व्यवस्था बंद कर दी गई थी। सोमवार को करीब दो घंटे पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आई थी लेकिन पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है।