फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   During the patrol caught 'millionaire' beggars

गश्त के दौरान पकड़ा ‘लखपति’ भिखारी

Fri, 13 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
During the patrol caught 'millionaire' beggars
काशीपुर रेलवे स्टेशन में भिखारी से मिले सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बोरा लादे संदिग्ध हालात में घूम रहे भिखारी को जीआरपी कर्मियों ने शक होने पर हिरासत में ले लिया। जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें लगभग 42 हजार के दो, पांच और दस रुपए के सिक्के भरे मिले। पूछताछ में पता चला कि विभिन्न जगहों में भीख मांगकर वह 15 साल में सवा तीन लाख रुपए की एफडी करने के साथ ही सवा लाख रुपए बैंक खाते में जमा कर चुका है। भिखारी के बताए पते के आधार पर तस्दीक करने के बाद जीआरपी कर्मियों ने उसे छोड़ दिया।


 बृहस्पतिवार सुबह गश्त कर रहे जीआरपी कर्मियों ने कट्टा लेकर स्टेशन पर घूम रहे एक अधेड़ को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 42 हजार रुपए के सिक्के बरामद हुए। यह देख जीआरपी कर्मी भी हैरत में पड़ गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर यूपी का रहने वाला है और पिछले 15 सालों से मुरादाबाद, रामपुर, काशीपुर, हल्द्वानी सहित कई जगहों पर भीख मांग रहा है। उसने बताया कि उसके दो भाइयों ने उसके हिस्से ही जमीन हड़पकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


बताया कि भीख मांगकर उसने अपने गांव के बैंक में एक लाख 21 हजार रुपए जमा किए हैं, साथ ही तीन लाख 22 हजार रुपए की एफडी भी की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सिक्कों के बदले नोट लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई देने वाला नहीं मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि भिखारी के पास से प्लास्टिक की बोतल और पॉलीथिन में बांधकर रखे दो, पांच और दस के सिक्के मिले हैं, जो कुल 42 हजार रुपए के हैं। इसके अलावा कुछ नोट भी हैं। उसके गांव में तस्दीक की गई तो कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed